हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मौजूदा वक्त में मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान 207 सीआरपीसी अनुपालन में देरी को लेकर ईडी और आरोपी के बीच बहस हुई। इस दौरान जज ने दस्तावेजों के निरीक्षण में देरी पर दोनों से सवाल पूछे, मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है कि प्रत्येक आरोपी ने अब तक दस्तावेजों के निरीक्षण में कितना समय लिया है।
Published : 6 April 2024, 5:36 PM IST
Topics : 18 April 18 अप्रैल custody Delhi Liquor Case extended Manish Sisodia दिल्ली शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग मनीष सिसोदिया हिरासत