हिमाचल के एक गांव में शिकारी की ओर से चलाई गई गोली लगने से व्यक्ति घायल

हिमाचल प्रदेश के एक गांव में रविवार को एक कथित शिकारी द्वारा चलाई गई गोली गलती से एक व्यक्ति को लग जाने से वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 29 May 2023, 9:38 AM IST
google-preferred

हिमाचल प्रदेश: एक गांव में रविवार को एक कथित शिकारी द्वारा चलाई गई गोली गलती से एक व्यक्ति को लग जाने से वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रजनीश, गसोता स्थित एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहा था, जबकि चार युवक सुबह साढ़े सात बजे के करीब छायोरिन गांव के पास पशुओं का शिकार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक जानवर का शिकार करने के दौरान एक शिकारी ने गोली चलाई, जो रजनीश के सीने में जा लगी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। शिकारी की बंदूक भी जब्त कर ली गई। रजनीश को इलाज के लिए एक स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतर्कता विभाग में कार्यरत संदीप उर्फ ​​काकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

नरसीन ग्राम पंचायत के उप-प्रधान मुकेश चौहान ने शेष तीन की गिरफ्तारी की मांग की। सभी शिकारी नरसीन ग्राम में शिकार कर रहे थे।

 

Published : 
  • 29 May 2023, 9:38 AM IST

Related News

No related posts found.