भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मई, आज ही के दिन जन्‍मे थे महान स्‍वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्‍ण गोखले

डीएन ब्यूरो

देश के एक महान स्‍वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म आज ही के दिन हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले गोपाल कृष्ण गोखले एक बेहद मंझे हुए राजनीतिज्ञ भी थे। गांधी जी के गुरु के रूप में गोखले ने ही उन्हें आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी थी।

गोपाल कृष्ण गोखले
गोपाल कृष्ण गोखले


नई दिल्ली: भारत के महान स्‍वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्‍ण गोखले का जन्म 9 मई 1866 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी के रत्‍नागिरी जिले में हुआ था। अपने संघर्ष व परिवार के सहयोग से वह इतिहास का एक बड़ा नाम बन गए। उनका मानना था कि स्‍वतंत्र और आत्‍मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा और जिम्‍मेदारियों का ज्ञान जरूरी है। गोपाल कृष्‍ण गोखले गांधी जी के गुरु थे। इस बात का जिक्र खुद गांधी जी ने अपनी आत्मकथा में किया था। 1912 में गांधी जी के आमंत्रण पर गोखले दक्षिण अफ्रीका गए और वहां जारी रंगभेद का विरोध किया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।

1540 – उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा राणा प्रताप सिंह का जन्म।

1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।

1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1753 – जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटपाट की।

1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।

1866 – महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।

1874 – बाॅम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी।

1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1947 – विश्व ​बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था।

1955 – पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बना।

1960 – ‘बर्थ कंट्रोल पिल’ वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।

1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए।

1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

1979 – अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।

1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगोंं की मौत।

1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।

1998 – प्रसिद्ध भारतीय गज़ल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।

2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।

2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।

2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।

2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी लड़ाकों को मार गिराया।

2006 – यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।

2009 – नासा ने चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।

2012 – रूस का एक विमान लापता हुआ जिसमें 45 यात्री सवार थे।










संबंधित समाचार