गोरखपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई SDM इधर से उधर

यूपी के गोरखपुर में बुधवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 February 2025, 9:18 AM IST

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में डीएम ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश कुमार ने कई उपजिलाधिकारियों का तबादला किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डीएम ने तहसीलों में तैनात एसडीएम को स्थानांतरण कर नई जगह तैनाती दी है।

तबादला सूची के अनुसार इन 10 उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

शिशिर कुमार सिंह को सहायक कलेक्टर (प्रशि०) को उप जिलाधिकारी कैम्पियरगंज के अलावा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैम्पियरगंज बनाया गया है।

रोहित मौर्या को उप जिलाधिकारी कैम्पियरगंज से उप जिलाधिकारी चौरीचौरा, प्रशान्त वर्मा को उप जिलाधिकारी चौरीचौरा से उप जिलाधिकारी गोला में तैनाती दी गई है।  

प्रदीप सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चौरीचौरा से उप जिलाधिकारी बांसगांव, राजेश प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी खजनी की जिम्मेदारी मिली है। 
वहीं राजेश प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी खजनी, के०एन० तिवारी को उप जिलाधिकारी बांसगांव से अपर नगर मजिस्ट्रेट-द्वितीय/जी०डी०ए० से सम्बद्ध, कुंवर सचिन सिंह को अपर उप जिलाधिकारी (सदर) बनाया गया है।

वहीं आरती साहू को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सहजनवां से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चौरीचौरा, सिद्धार्थ पाठक को अपर उप जिलाधिकारी सदर / अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) खजनी/गोला की जिम्मेदारी मिली।

राजू कुमार को उप जिलाधिकारी गोला से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बांसगांव / सहजनवां में तैनाती मिली है |

डीएम ने नई जगह तैनाती पाये अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया है। 

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 

Published : 
  • 6 February 2025, 9:18 AM IST