Uttar Pradesh: एचपी गैस प्लांट के बाहर हुआ बड़ा हादसा, अचानक लगी ट्रक में आग

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े एक ट्रक में आग लग गई है। जिसमें कई लोग झुलस गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 12 November 2019, 1:55 PM IST
google-preferred

उन्नावः आज सुबह उन्नाव में एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। जिसमें तीन लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

यह भी पढ़ें: हत्या-डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्त के दौरान पुलिस की हुई बहस

कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दही चाकी एरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपी गैस संयंत्र के बाहर सिलिंडर री-फिलिंग कराने आए ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आ कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में दो मरे, तीन घायल

आग पर काबू पाते लोग

खबरों के अनुसार, मंगलवार को सुबह संयंत्र के बाहर खडे़ ट्रक के केबिन में चालक और दो अन्य व्यक्ति सो रहे थे। ट्रक में छोटा सिलेंडर रखा हुआ था। अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई और फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयंत्र के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतक का नाम हर्ष पाण्डेय था।

Published :  12 November 2019, 1:55 PM IST

Related News

Advertisement