हिंदी
गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस ने सवा छह करोड़ की ठगी के मामले में रविवार छठे व मुख्य आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
इनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 दिसम्बर को विटजील टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी ने पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण में एक लिखित शिकायत दी थी।
16 से 19 दिसम्बर के बीच उनकी कंपनी के खाते से धोखाधड़ी से लगभग छह करोड़ 14 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
Published : 21 April 2024, 4:17 PM IST
Topics : arrested Haryana Main Accused police गिरफ्तार गुरुग्राम ठग मुख्य आरोपी मुंबई एयरपोर्ट हरियाणा