हिंदी
महराजगंज: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। गड़ौरा में निचलौल की तरफ से आ रहे एक ट्रक और बस में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया है।

गड़ौरा में सड़क हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टक्कर मारने के बाद फरार बस चालक की भी तलाश कर रही है।
Published : 22 June 2018, 12:32 PM IST
No related posts found.