हिंदी
महराजगंज: जनपद में मौसम ने अचानक करवट बदला डाली। मौसम के बदले मिजाज से तेज आंधी-तूफान के साथ कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। सिसवा कस्बा सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में तेज-आंधी के साथ जोरदार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और जनता को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है।
बुधवार की सुबह सात बजे सिसवा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज-आंधी के साथ जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तेज बारिश के कारण सिसवा कस्बे में कुछ जगहों पर पानी भर गया।
बरसात से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर आंधी के साथ दिन में भी अधेरा सा छा गया, जिससे वाहन चालकों को रोड़ पर अपनी गाडियों के लाइटें जलाकर जानी पड़ी। इस तेज आधी-पानी के चलते कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई बाधित रही।
Published : 12 May 2021, 10:29 AM IST
No related posts found.