हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक फैक्टरी के दो कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आठ साल की एक लड़की की जान बचाई, जो सड़क पर चलते समय करंट की चपेट में आ गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर को माहिम-फनास्बत रोड पर हुई, जहां लड़की एक बिजली के खंभे से लटक रहे तार के संपर्क में आ गई।
अधिकारी के मुताबिक, लड़की को बिजली का झटका लगा, जिसके बाद उसके दोस्त शोर मचाने लगे। पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार दो फैक्टरी कर्मी तुरंत वहां पहुंचे और बिजली आपूर्ति रोकने के लिए खंभे का फ्यूज निकाल दिया।
अधिकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों ने करंट लगने से बेहोश हुई बच्ची को अस्पताल भी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सुहास म्हात्रे और चैतन्य वर्तक के समय रहते सूझबूझ भरा कदम उठाने से बच्ची की जान बच गई।
पालघर ग्रामीण अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीप्ति गायकवाड़ ने कहा कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
Published : 7 July 2023, 5:20 PM IST
Topics : अधिकारी करंट कर्मचारिय पालघर जिले फैक्टरी महाराष्ट्र सड़क सूझबूझ
No related posts found.