हिंदी
मुंबई: भिवंडी के वंजार पट्टी नाका इलाके में रविवार देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। भिवंडी के अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों के तमाम प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ी ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया तब तक दुकान मे रखी लाखों की सामग्री जलकर राख होने का दावा किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Published : 24 February 2025, 10:24 AM IST
Topics : auto parts shop Bhiwandi Bhiwandi Area Dynamite News Fire Broke maharashtra Patti Naka area