हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक निवेश योजना में “ज्यादा मुनाफे” का वादा करके एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने व्यापार लाभ निधि (ट्रेड प्रॉफिट फंड) चलाया और कथित तौर पर शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये निवेश करने करने पर 3.2 करोड़ रुपये वापस करने का लालच दिया।
उन्होंने बताया कि निवेश की रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी शिकायतकर्ता को टालने लगे और उन्होंने पैसा नहीं लौटाया।
पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामले की जांच की और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
Published : 12 March 2023, 8:05 PM IST
Topics : ठगी धोखाधड़ी नागपुर निवेश योजना महाराष्ट्र
No related posts found.