
गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां एक बस के पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गोंदिया जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलटने से कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एमएसआरटीसी की बस 'शिव शाही' 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जिले की ओर जा रही थी, तभी गोंदिया-कोहमारा स्टेट हाई-वे पर बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत ही एम्बुलेंट विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए गोंदिया के जिला शासकीय अस्पताल (केटीएस) में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हो चुकी बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और उसे वहां से हटाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published : 29 November 2024, 4:17 PM IST
Topics : DynamiteNews Gondia Road Accident Maharashtra Accident Maharashtra Accident News Maharashtra police ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news TrendingNews