हिंदी
पनियरा (महराजगंज): पनियरा विकास खंड के पनियरा गांव की सभी नालियां जाम होने के कारण आज ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत से इसकी शिकायत की। साथ ही ज्ञापन देकर जल्द से जल्द साफ कराने की मांग की।
महराजगंज के पनियरा विकासखंड के अंतर्गत सफाई कर्मचारी साफ सफाई के लिए आते ही नहीं हैं। जिसके कारण आज तक गांव के प्रधान समेत निवासियों ने एडीओ से शिकायत की। लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान के कहने के बावजूद भी सफाई कर्मचारी नालिया साफ नहीं करते हैं। साफ सफाई करने का पूछने पर शौचालय का सर्वे करने की बात कह कर टाल देते हैं। सफाई न होने से नालियां जाम हो चुकी है और लगातार पानी भरा रहने से मच्छर और गंदगी फैलती रहती है।
Published : 29 August 2019, 5:40 PM IST
Topics : ADO panchayat agitation application Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश एडीओ पंचायत महराजगंज शिकायत साफ सफाई