हिंदी
डाइनामाइट न्यूज ने पिछले दिनों जिला पंचायत में निविदाओं से जुड़े 13 करोड़ रुपयों के टेंडर विवाद से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इस खुलासे के बाद आज पहली बार जिला पंचायत की बैठक हुई, जिसमें निविदाओं को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। पूरी खबर..
महराजगंज: जिला पंचायत में निविदाओं से जुड़े 13 करोड़ रुपयों के टेंडर विवाद से संबंधित खबर डाइनामाइट न्यूज ने पिछले दिनों प्रकाशित की थी। इस खबर का असर आज जिला पंचायत की बैठक में देखने को मिला।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आज टेंडर्स को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया गया कि जिला पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विपक्षी सदस्यों ने रिश्वत के अलावा निविदाओं से जुड़ी कई अनियमितताओं को लेकर कड़ा प्रहार किया और जबरदस्त तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज करायी।
निविदाओं के मामले को लेकर ही हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय और सपा के जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव के बीच तीखी बहस हुई। सदस्यों ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पर उनका टेंडर नहीं लेने और निविदा प्रक्रिया में अनदेखी करने का आरोप लगाया।
Published : 12 December 2017, 3:02 PM IST
Topics : जिला पंचायत टेंडर घोटाला निविदा बैठक महराजगंज हंगामा
No related posts found.