महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी डाइनामाइट न्यूज पर LIVE.. कहा- नही है प्रभुदयाल से कोई विवाद

महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री की जनसभा के तुरंत बाद डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी शानदार विजय हासिल करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि यह घरेलू मामला है जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जायेगा।

Updated : 27 November 2017, 3:54 PM IST
google-preferred

महराजगंज: भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने भरोसा जताया है कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी अधिकांश सीटों पर विजय हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें: 30 साल में पहली बार किसी ने दी पंकज चौधरी को चुनौती, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष में छिड़ी जंग 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के तुरंत बाद डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है, ऐसे में निकायों में भाजपा जीतेगी तो विकास कार्यों में तेजी आयेगी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिला पंचायत प्रकरण में नया मोड़: अपर मुख्य अधिकारी आये सामने, कहा- अध्यक्ष के आरोप झूठे 

जिला पंचायत अध्यक्ष से कोई विवाद नही- सांसद

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान के आरोपों के बारे में सांसद से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि कोई विवाद नही है। यह घरेलू मामला है जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: महराजगंज निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह डाइनामाइट न्यूज पर LIVE 

जिला पंचायत अलग संस्था, मेरा कोई लेना नही

सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत के कार्यों से उनका कोई लेना-देना नही है और न ही उनका कोई हस्तक्षेप है। वह एक अलग संस्था है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

Published : 
  • 27 November 2017, 3:54 PM IST

Related News

No related posts found.