हिंदी
महराजगंजः पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने से गुस्साए छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी चुनाव स्थगन रद्द कराकर दोबारा चुनाव नहीं करवाते तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अनशन कर रहे कुछ छात्रों की सेहत में गिरावट भी दर्ज की गयी, ऐसे में छात्रों का मेडिकल चेकअप भी किया गया।

अनशन पर बैठे कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की एक टीम ने अनशनकारी छात्रों का मेडिकल चेकअप किया। धरना दे रहे छात्रों ने एक सुर में कहा कि हमने चुनाव पर लगी रोक हटाने के लिये जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई थी, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूर होकर हमें आमरण अनशन करना पड़ रहा है।
अनशन में बैठने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, अविनाश कुमार, दीपक द्विवेदी, आलोक सहि अन्य दर्जनों छात्र शामिल रहे। चुनाव की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गयी।
Published : 30 August 2018, 7:17 PM IST
Topics : आमरण अनशन छात्र छात्रसंघ चुनाव डॉक्टर महराजगंज मेडिकल चेकअप स्थगन
No related posts found.