महराजगंज: सिसवा विधानसभा में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में याद किया गया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को 317, सिसवा विधानसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 October 2022, 6:29 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृ्त्व में 317, सिसवा विधानसभा के सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जुटे सपा के नेता व कार्यकर्ता

सिसवा विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी श्री टिबड़ेवाल ने विस्तार से नेताजी के संघर्षों को कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि आगे समाजवाद की इस मशाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बखूबी थामे हुए हैं और गांव-गांव पहुंचा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को नेताजी के जीवन से सीखना चाहिये कि संघर्षों के दम पर कैसे किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के साथ विद्यासागर यादव व महातम यादव

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महातम यादव, विनोद यादव, अयूब खान, तय्यब अंसारी, विजय यादव, हरिशंकर यादव, शिवनाथ मद्धेशिया, कैलाश प्रजापति, भोजराज साहनी, राकेश सिंह रिंकू, प्रवीण सिंह, प्रमोद शर्मा, सूरज मद्धेशिया, दिनेश यादव, राघवेन्द्र मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, श्रीराम यादव, गोपाल यादव, पुरान गुप्ता, रामहर्ष शर्मा, कशिम, गोपाल यादव, महेश मद्देशिया, जनार्दन गुप्ता, तस्लीम अंसारी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Published : 
  • 21 October 2022, 6:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement