हिंदी
महराजगंज: बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए गत 15 जुलाई से प्रदेश में अवैध प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। सूबे के मुखिया सीएम योगी ने इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री के इस फैसले के अनुपालन में सदर एसडीएम मदन कुमार और कोतवाल रामदवन मौर्या ने घुघली सहित इर्द गिर्द के छोटे बड़े चौराहे पर जम कर छापेमारी की। हलाँकि उन्हें कुछ हाथ नही लगा। इससे दुकानदारों में हडकम्प मच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात चीत के दौरान एसडीएम मदन कुमार ने कहा कि दुकानदार पहले से ही सतर्क थे। वे या तो अवैध प्लास्टिक दुकानों से बाहर कही छिपा दिए थे या फिर हड़कम्प के असर से इस्तेमाल करना ही बंद कर दिए हैं।
Published : 18 July 2018, 6:34 PM IST
No related posts found.