हिंदी
महराजगंज: समाजवादी पार्टी महराजगंज का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार ने धानी क्षेत्र के ग्राम सभा झांगपार निवासी मृतक प्रधानाध्यापक शिवकुमार विश्वकर्मा की पत्नी सरस्वती देवी से मुलाकात कर मदद के हाथ बढ़ाये। सपा प्रतिनिधिमंडल ने बतौर आर्थिक मदद सरस्वती देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी महेंद्र चौहान ने मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को चेक देते हुए कहा कि वे लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आये हैं|
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाजवादी पार्टी मृतक शिक्षक के परिजनों के साथ खड़ी है। सपा प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अमित चौबे, नितेश मिश्रा, परशुराम निषाद, राहुल शर्मा, विनोद गुप्ता, श्रीपति आजाद आदि लोग मौजूद रहे|
Published : 23 September 2022, 6:27 PM IST
Topics : आत्महत्या एक लाख ग्राम सभा झांगपार चेक प्रतिनिधिमंडल प्रधानाध्यापक बृजमनगंज महराजगंज शिवकुमार विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी
No related posts found.