बाढ़ के कारण एक बार फिर बंद हुआ महराजगंज-फरेंदा मार्ग

महराजगंज में लगातार बाढ़ की स्थिति के कारण आए दिन लोगों को नये-नये संकटों का सामना करना पड़ रहा है। महराजगंज और फरेंदा के बीच की सड़क का एक हिस्सा बाढ़ की चपेट में आने से आवागमन फिर बंद हो गया है और लोगों को जमकर परेशानी हो रही है।

Updated : 19 August 2017, 5:12 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में बीते कई दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण फिर एक बार आज महराजगंज और फरेंदा को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण त्रिमुहानी पुल और आईटीएम के बीच टूट गई है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दौरा, बाढ़ पीड़ितों को 4-4 लाख का मुआवजा

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक जिले और फरेंदा को जोड़ने वाली सड़क बीचोबीच से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों के लिए पूरी तरह आवागमन बंद हो गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Published : 
  • 19 August 2017, 5:12 PM IST

Related News

No related posts found.