हिंदी
महराजगंज: राजीव नगर के पूर्व सभासद प्रत्याशी अभिषेक द्विवेदी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अभिषेक द्विवेदी राजीव नगर से सभासद का चुनाव लड़े थे।
बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने मित्र को स्टेशन छोड़ने गये थे। जब वो वहां से वापस आ रहे थे तो रास्ते में गाड़ी की टक्कर से उनकी मौत हो गई जबकि उनके साथ एक और दोस्त भी थे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभिषेक के मित्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि अभिषेक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी के लड़के थे।
Published : 3 February 2018, 10:56 AM IST
No related posts found.