हिंदी
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा सिसवा के बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक से शुरू हुई। महात्मा गांधी समेत अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा संपन्न हुई।
महराजगंज: सिसवां कस्बे में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब दो सौ मीटर लंबे तिरंगे को लेकर छात्र, समाजसेवी और नगर के युवा राष्ट्रपिता के जयकारे लगाते हुए कदम बढ़ा रहे थे। इस बीच पूरा नगर भारत माता की जय के जयकारों से गुंजयमान रहा ।

सिसवां कस्बे में तिरंगा यात्रा सिसवा के बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक से आगे बढ़ी तो शोभा देखते ही बनी।

यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंची। महात्मा गांधी समेत अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा संपन्न हुई। इस बीच अभिषेक सोनी, विवेक मद्धेशिया, संजय, नवीन मद्धेशिया, विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published : 30 January 2018, 6:07 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश तिरंगा यात्रा पुण्यतिथि महराजगंज महात्मा गांधी श्रद्धांजलि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
No related posts found.
No related posts found.