वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी खजाना, फिर अचानक हो गया गायब
फिरोजाबाद के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मिले लगभग 2000 साल पुराने 35 किलो तांबे के सिक्कों का रहस्यमय तरीके से गायब हो जाना चर्चा का विषय बन गया है। पुरातत्व विभाग ने सिक्कों को लखनऊ म्यूजियम भेजने का दावा किया, जबकि म्यूजियम प्रशासन ने इससे इनकार किया है।