DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता से जनप्रतिनिधियों की बेवफाई

आशीष सोनी

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर.. ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- महराजगंज के पंत नगर मोहल्ले में। जानिये क्या है वहां के चुनावी समीकरण, जनता का रूझान और प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां..



महाराजगंज: जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभासद के दावेदारों ने वोट के लिये ग्रामीणों को लुभाना शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। चुनावी लड़ाई भले ही प्रत्याशियों के बीच हो, लेकिन इस चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ी भूमिका जनता को निभाना है। उम्मीदवारों को जिताकर सत्ता तक पहुंचाने की चाभी भी जनता के पास ही है। डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- जिले के पंत नगर वार्ड नंबर-18 में..

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, विकास के नाम पर छली गयी जनता फिर वोट देने को तैयार 
 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, प्रत्याशियों पर भरोसा नही कर पा रही है जनता

पंत नगर, वार्ड नंबर-18 का चुनावी परिदृश्य

1) आरक्षण स्थिति- सामान्य  (अनारक्षित)
2) जनसंख्या- 1500
3) मतदाता- 824-840
4) चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशी- 03 (01 महिला)
5) वर्तमान सभासद- श्याम नारायण यादव
6) सबसे बड़ी समस्या: खुले में शौच

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव में खुल रही है पुराने नेताओं की पोल 

पंत नगर पर एक नजर

पंत नगर जनपद का वार्ड नंबर-18 है। जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद भी यहां जनसुविधाओं का भारी अभाव है। यह वॉर्ड अभी भी विकास की राह ताक रहा है। जनसुविधाओं की भारी कमी होने के कारण यहां के लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। चारों ओर गंदगी और मल-मूत्र के कारण वार्ड से गुजरते हुए अधिकतर जगहों से बदबू गुजरने वालों को परेशान कर देती है। लोगों की कम जागरुकता के कारण भी यहां के हाल काफी बेहाल है। पंत नगर से इस समय 5 प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी प्रत्याशी वार्ड के विकास के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित 

चारों तरफ गंदगी 

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब पंत नगर में पहुंची तो चारों तरफ गंदगी के ढ़ेर और कूड़ा-कचरा बिखरा दिखाई दिया। व़ॉर्ड की यह स्थिति स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरुकता और जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों की पोल खोल रही थी। पिछले चुनावों के समय भी जनप्रतिनिधियों ने वॉर्ड की जनता से विकास और साफ-सफाई के वादे किये थे। वार्ड में बिजली, पानी और नालों की स्थिति पूरी तरह जर्जर नजर आई। बिजली के पोलों पर तारें झूलती नजर आई।

पंत नगर की मुख्य समस्याएं

गंदगी और कूड़े-कचरे के ढ़ेर अलावा यहां पानी की भी लचर व्यवस्था से लोग काफी परेशान है। जिला मुख्यालय से काफी नजदीक होने के बाद भी यहां बैंक और एटीएम जैसी जरूरी ब्यव्स्था भी मौजूद नहीं है, जिसके लिये जनता को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। 

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सानंदन पटेल ने डाले हथियार, अध्यक्ष के 16, सभासद के 29 प्रत्याशियों ने लिये पर्चे वापस

खुले में शौच

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब पंत नगर पहंची तो सर्वे के लिये जनता पहले से ही टीम का इंतजार कर रही थी। पहुंचते ही सभी लोग कमियों को बताने-दिखाने लगे। जब भी उनकी तरफ कैमरा फोकस होता या उन्हें कैमरे के सामने बोलने को कहा जाता तो सभी कैमरे पर बोलने से कतराने लगते। जनता ने माना कि इस वार्ड में स्वच्छता का पूर्ण अभाव है। लोग खुले में शौच के लिये जाते हैं, जिससे बीमारियों में इजाफा हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: कृष्ण गोपाल ने सांसद की मौजूदगी में भरा पर्चा, बागी राजेश ने बढ़ायी मुसीबत 

जनता ने लगाये भेदभाव के आरोप

पंत नगर की जनता का यह भी एक आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जाति के नाम पर लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है, जिस कारण कुछ लोग मूलभूत सुविधाओँ से वंचित रह जाते हैं। विकास के नाम पर जनता इस तरह के भेदभाव के सख्त खिलाफ है, लेकिन वह बेबस हैं। 


जनप्रतिनिधियों के दुर्लभ दर्शन

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम को यहां एक जो बड़ी चीज देखने को मिली, वह यह कि- जिस वार्ड की जनता ने जनप्रतिनिधियों को अपने दिल में बसाया, जनप्रतिनिधि अपने उन्हीं लोगों से दूर भागते नजर आए और हमारे सवालों से बचते रहे। लोगों ने कहा कि निकाय चुनाव आते ही सभी प्रत्याशी जनता के चक्कर लगाते हैं और चुनाव जीतने के बाद उनके दर्शन दुर्लभ हो जाते है।
 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में बदला प्रत्याशी, मचा हड़कंप 

जबाब देने से बचे सभासद श्याम नारायण यादव 

जनता का उक्त कथन आखिरकार सच साबित हुआ। डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने सर्वे के पश्चात जब पंत नगर वार्ड नं 18 के निवर्तमान में सभासद श्याम नारायण यादव से इस बारे में बात करनी चाही और जनता के आरोपों पर जनता व अन्य  प्रत्याशियों के सामने उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और वे वहां से चलते बने। लगता है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों की इसी तरह की बेवफाई से अब तक पंत नगर का विकास नहीं हो सका है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)










संबंधित समाचार