हिंदी
महराजगंज: जनपद में लगातार मनरेगा के कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने दो खंड विकास अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही साथ एक ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक पर कार्यवाही का आदेश भी दिया गया है।
ऑनलाइन हाजिरी में गोलमाल की शिकायत
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परतावल ब्लॉक के सोहसा बांसपार गांव और निचलौल ब्लाक के ग्राम पंचायत चटियां में चल रहे मनरेगा की कार्यों में ऑनलाइन हाजिरी में गोलमाल की शिकायत जांच के दौरान सही पाई गई।
दोबारा ना करने को लेकर किया सचेत
इस दौरान परतावल की खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्र और निचलौल की खंड विकास अधिकारी शमा सिंह के खिलाफ़ सीडीओ ने पत्र जारी कर सख्त नाराजगी जताते हुए कठोर चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसा कृत्य दोबारा न हो इसके लिए आप लोगों को सचेत किया जा रहा है।
रोजगार सेविका रीना पटेल के खिलाफ़ कार्रवाई
इस मामले में चटियां गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी की संलिप्तता, लापरवाही उजागर होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की है। इसके अलावा सोहसा बांसपर में तैनात रोजगार सेविका रीना पटेल के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए फ़रवरी का वेतन बाधित कर दिया गया है।
Published : 12 March 2025, 5:32 PM IST
Topics : Anuraj Jain BDO Nichlaul BDO Partawal CDO Maharajganj Maharajganj News Nichalul Partawal UP News