हिंदी
महराजगंज: शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्ड मिठौरा के गांवों के लिये पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई औऱ ग्रामीणों का चयन किये गया।
मिठौरा के हरिहरपुर, भागाटार, मठिया, सोहगौरा, करौता, मोरवन, वसंतपुर राजा, मधुबनी, देउरवा व कश्मरिया गाँव में बैठक किया गया। बैठक में विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत मिशन, मुख्यमंत्री आवास, अन्त्योदय राशन पात्र, गृहस्ती आदि लाभकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद विभिन्न योजनाओं में वंचित पात्रों की सूची बनाई गयी।
सूची में आते ही खिल उठे चेहरे
वंचित पात्र जो अब तक इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दर दर भटक रहे थे, बैठक के बाद बनी सूची में अपना नाम देख उनके चेहरे खिल उठे।
Published : 23 July 2018, 7:24 PM IST
Topics : Mahrajganj ग्राम सभा बैठक महराजगंज योजना
No related posts found.