
महराजगंजः जिले के कोठीभार थानांतर्गत ग्राम बैजनाथपुर के टोला पठखौली में तेंदुए के आतंक से इस समय ग्रामीणों में आतंक फैला हुआ है। शुक्रवार की सुबह तेंदुए ने चार लोगों पर अचानक हमला कर दिया है। जिसकी वजह से लोगों में इस वक्त खौफ का माहौल बना हुआ है।
शुक्रवार की सुबह खेत मे गए तीन लोगों और घर से बाथरूम के लिए निकले एक युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सिसवा पीएचसी पर इलाज के लिए भेजा गया। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, महिला से अवैध संबंधों की चर्चा, लग रहे ये कयास
जिले के सिसवा विकास खंड ग्राम पठखौली में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर बाथरूम के लिए निकले एक युवक को तेंदुए ने हमला बोल दिया। जबकि उसी ग्राम सभा निवासी केदार (55) खेत मे घांस काट रहे थे उसी दौरान जंगल से भटक कर आया तेंदुआ अचानक हमला कर दिया उनकी चीख सुन कर आसपास के खेतों में काम लर रहे लोग दौड़े ये देख तेंदुआ भाग निकला ज़ब कुछ दूर पहुंचा वहां मजदूरी कर रहे गणेश (40) पर हमला कर घायल कर के भागा और जनपद कुशीनगर के सीमावर्ती ग्राम भेड़ी पहुंचा और खेत में काम कर रहे सुकई (50) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब ग्रामीणों ने आग जला कर खेत मे पहुंचे तो तेंदुआ फिर से पठखौली के खेतों में छुप गया।
बैजनाथपुर के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गिरी ने वन विभाग को घटना की सूचना दे कर घायल गणेश और केदार को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रही है सुकई का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने लिए जाल बिछा पर प्रयास करने लगे हैं। इस बारे में वन दरोगा प्रेमलाल यादव ने बताया है कि जंगल से भटक कर तेंदुआ आ गया है जिसे पकड़ने के लिये टीम लग गई है। जल्द ही पकड़ कर उसे जंगल मे छोड़ दिया जायेगा।
Published : 2 April 2021, 3:34 PM IST
Topics : kothibhar Leopard Maharajganj Siswa uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोठीभार तेंदुआ महराजगंज सिसवा विकास खंड