हिंदी
महराजगंज: जनसरोकारों से जुड़ी आदर्श पत्रकारिता के क्षेत्र में अव्वल मुकाम हासिल कर चुके डाइनामाइट न्यूज़ की खबरों का असर आये दिन देखने को मिलता रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बंपर असर और प्रभावकारी उदाहरण सामने आया है। यूपी डीजीपी कार्यालय ने भी डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का संज्ञान लिया है और संबंधित महकमें को जरूरी जांच के आदेश दे दिये हैं।
@maharajganjpol कृपया संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करें
— UP POLICE (@Uppolice) November 9, 2018
महराजगंज से लेकर लखनऊ के खबर की गूंज
डाइनामाइट न्यूज़ ने शुक्रवार की सुबह महराजगंज जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थित कुछ होटलों और गेस्ट हाउसों में पुलिस की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर की गूंज महराजगंज से लेकर राजधानी लखनऊ तक जा पहुंची और पुलिस समेत कई संबंधित महकमों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज के बदनाम केएमसी हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत, भारी हंगामा
शराब और शबाब का गंदा खेल
डाइनामाइट न्यूज़ ने अपने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में साफ किया था कि जिश्मफरोशी के इस धंधे को पुलिस की शह मिली हुई है और इसी कारण महराजगंज जैसे शालीन जिले में शाम ढ़लने के बाद शराब और शबाब का यह गंदा खेल खुलेआम खेला जा रहा है।
डीजीपी कार्यालय भी हरकत में, कार्रवाई के आदेश
सेक्स रैक्ट के संचालन में पुलिस की संदिग्ध भूमिका का जिक्र होने के कारण यूपी डीजीपी कार्यालय भी तत्काल हरकत में आया और इस खबर का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिये हैं। महराजगंज पुलिस ने भी डीजीपी कार्यालय को जांच के लिये आश्वस्त कराते हुए ट्वीट किया है कि मामले की जांच व जरूरी कार्रवाई के लिये सीओ सदर को सौंप दी गयी है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक को महंगा पड़ा सीएम योगी पर कमेंट करना, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
भद्र और प्रबुद्ध लोगों ने कहा- शुक्रिया डाइनामाइट न्यूज़
महराजगंज जिले के भद्र और प्रबुद्ध लोगों ने इस साहसिक खबर के प्रकाशन के लिये डाइनामाइट न्यूज़ का शुक्रिया भी अदा किया है। जिले के कुछ प्रबुद्ध लोगों का कहना था कि यदि जिस्मफरोशी का यह खेल यूं ही चलता रहे तो स्थानीय स्तर पर कई युवा इसकी गर्त में समाकर बर्बाद हो जाएंगे।
Published : 9 November 2018, 4:03 PM IST
Topics : Maharajganj जांच जिस्मफरोशी डाइनामाइट न्यूज़ डीजीपी ऑफिस पुलिस भंडाफोड़ महराजगंज सेक्स रैकेट