हिंदी
महराजगंज: शुक्रवार को मुख्यालय परिसर में जबदस्त हंगामा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय वकीलो के आक्रोश का अखाड़ा बन गया। एक वकील की कथित पिटाई से जुड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कल दीवानी के एक अधिवक्ता गजबिहारी नंदन पटेल की गाड़ी को एक टैम्पू से टक्कर लग गयी थी इसके बाद अधिवक्ता उस टैम्पू चालक को पकड़कर कोतवाली ले गया। बताया जा रहा है कि वहां पर कोतवाली में तैनात मुंशी ने किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद वकील को पीट दिया। इसके बाद आज मतगणना के दौरान जुटे वकीलों ने एसपी कार्यालय को घेर लिया।
एसपी आफिस घेरने के दौरान जबरदस्त नारेबाजी हुई। इस दौरान वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिससे बड़े अफसर सकते में आ गये। वकीलों ने दीवानी कचहरी का मेन गेट बंदकर दिया और जिला जज से मिलने पहुंचे।
पहले से ही अपराधियों को संरक्षण देने में घिरी महराजगंज पुलिस को वकीलों ने दो घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि सख्त कार्यवाही नहीं की गयी तो फिर बड़ा आंदोलन होगा।
Published : 22 January 2021, 3:21 PM IST
No related posts found.