हिंदी
महराजगंजः जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के धुस वाकला गांव में बने सामुदायिक शौचालय में महीनों से प्रधान ने तालाबंदी की है जिसकी वजह से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय के बने एक साल हो गए लेकिन इसे अभी तक नहीं खोला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाहर से देखने से शौचालय भवन तो ठीक है पर अंदर बदतर स्थिति है अंदर न तो सीट बैठाई गई है न ही अन्य सुविधा है ऐसे में ग्रामवासियों को बाहर शौचालय करने जाना मजबूरी बनी हुई है, जिससे गांव में गंदगी फैल रही है।
इस सम्बन्ध में जब वर्तमान ग्राम प्रधान से पूछा गया तो बताया कि अभी कुछ कम अधूरा पड़ा हुआ है। बता दें कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कई गांवों पिप्रहवा, रुदलापुर, धुसवा कला समेत दर्जनों ग्रामसभाओं में सामुदायिक शौचालय शो पीस बने हुए हैं। यहां प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर लाखों रुपए का बंदरबाट किया हैं, अगर ग्रामसभाओं के सामुदायिक शौचालय की जांच करा की जाए तो कई सचिवों की गर्दन फंस जाएगी।
Published : 22 September 2021, 6:41 PM IST
Topics : Lakshmipur Block Maharajganj Public Toilet uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लॉक सामुदायिक शौचालय