महराजगंज: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी की कई रस्मों के साथ मेहंदी सजाकर बैठी दुल्हन के घर नहीं पहुंची बारात

डीएन ब्यूरो

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी की कई रश्मों के साथ मेंहदी सजाकर बैठी दुल्हन के घर लंबे इंतजार के बाद भी बारात नहीं पहुंची। अब यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



महराजगंज: दहेज की मांग पूरी न होने पर मेहंदी सजाकर बैठी दुल्हन के घर नहीं बारात नहीं पहुंची। शादी की कई रस्मे भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन बारात नहीं पहुंची। दूल्हे और उनके परिजनों की दहेज की मांग पूरा करने में असमर्थ रहे परिजनों का बारात न आने पर रो-रोकर बुरा हाल है। मंहदी सजाकर बैठी दुल्हन के आंखों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन अब बारात न लाने का मामला थाने पहुंच गया है। दहेज लोभियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक घुघुली थाने के अंतर्गत हरपुर महंथ गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्वर्गीय फागु ने अपने पुत्री वंदना की शादी सिंदुरिया थाने के कसमरिया गांव निवासी प्रदीप पुत्र अरविंद कहार के साथ तय की थी। लड़की के घर में शादी समारोह शुरू हो चुका था। सभी मेहमान भी पहुंच चुके थे। गांव के सभी लोग दुल्हे और बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन लेकिन प्रदीप और उनका परिवार बारात लेकर नहीं पहुंचे।  

लड़की के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार लड़के वालों ने शादी 1 लाख 70 हजार में तय की थी। रात को लड़के की तरफ से फोन आया कि इतने पैसों में शादी नही हो पायेगी। लड़के ने कहा कि एक लाख रुपया उशके सभी परिजनों को कपड़ा और अन्य चीजें भी चाहिये, उसके बाद ही शादी हो पायेगी। लड़की के पिता ने अपना खेत गिरवी रखकर तत्काल एक लाख रुपये और प्रबन्ध कराया और लड़के के पूरे खानदान को कपड़ा भिजवाया जिसके बाद तिलक का रश्म हुआ।

परिजनों के मुताबिक तिलक बीत जाने के बाद फिर लड़के की तरफ से फोन आया कि एक लाख  रुपये का अतिरिक्त  प्रबन्ध करिये, उशके बाद ही बारात आपके दरवाजे पर आएगी। लड़की के पिता ने पैसा देने में असमर्थता जाहिर की और बारात लाने का आग्रह करने लगा।

जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल 2021 यानी बीती रात को बारात आनी थी। शादी और बारात स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी थी सभी मेहमान आ गए थे। गांव के लोग भी खाना-पीना कर रहे थे। लड़की का घर पूरी तरह सज चुका था। यही नही शादी के पहले की सारी रस्मे लगभग पूरी हो गई थी। लेकिन लड़के और उनके परिजन बारात लेकर नहीं आए। बारात नहीं आते सुन इधर लड़की और उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

किसी तरह रोते गाते और सामाजिक अपमान सहते हुए रात बीती और लड़की के परिजन सुबह घुघुली थाने पहुँचे। जहां लड़ीक के परिजनों द्वारा सामाजिक अपमान और दहेज की तहरीर देकर लड़के और उसके परिजनों पर कार्यवाही की मांग करने लगे।

घुघुली थानेदर अशोक सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि लड़की के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।  
 










संबंधित समाचार