महराजगंज: जंगल में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बीते दिवस किसी काम से बाहर गयी महिला जब शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनो ने उसकी खूब खोज-खबर की। लेकिन आज महिला का अर्धनग्न शव जंगल से बरामद किया गया। शव के पास से ही शराब की खाली बोतल और अन्य सामान भी मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Updated : 28 December 2017, 3:39 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले के ठूठीबारी थाने के सुकरहर गांव के पास स्थित जंगल में आज एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या की गयी है। मौके से शराब की खाली बोतल और अन्य सामान मिलने से महिला से  दुष्कर्म की भी संभावना भी जतायी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक महिला कल शाम से गायब थी। 

मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान सुकरहर निवासी तारा देवी मौर्य पत्नी रामअचल मौर्य के रूप में की गयी। महिला घर में ही किराना की दुकान चलाती थी। बताया जाता है कि महिला कल किसी काम से निचलौल के लिए गयी थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परेशान परिजनो ने तारा की काफी खोजबीन की। आज गांव वालों को तारा का अर्धनग्न शव गांव के ही जंगल में मिला।  

 

विछिप्त अवस्था में तारा का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी।  उसके शव के पास से महिला का झोला, एक पुरूष के चप्पल,  शराब की खाली बोतल, गमछा आदि पाया गया। महिला के चेहरे को किसी ठोस वस्तु से कुचला गया है। महिला के पति रामअचल पुत्र रामप्यारे ने बताया कि महिला किसी काम के लिए गई थी।

महिला का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ठूठीबारी कोतवाल बृजनन्दन सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
 

Published : 
  • 28 December 2017, 3:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement