महराजगंज: PWD के दो भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, ऑफिस छोड़ दोनों अंडरग्राउंड

लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियरों के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी समेत कई मामलों में कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। गिरफ्तारी के आदेश के बाद दोनों आरोपी ऑफिस से फरार हो गये हैं। जाने कौन हैं ये आरोपी और क्या है इनका गुनाह..डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Updated : 31 August 2018, 12:45 PM IST
google-preferred

महराजगंज: लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के दो भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ सीजेएम अदालत द्वारा वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिये गये है। कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी होने की सूचना मिलते ही दोनो आरोपी इंजीनियर अपने-अपने कार्यालयों से फरार हो गये। गिरफ्तारी के लिये गयी पुलिस टीम को भी पीडब्लूडी कार्यालय से बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस अब इंजीनियरों की गिरप्तारी के लिये दबिशें दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंजः चुनाव स्थगन के खिलाफ स्टूडेंट्स का अनशन जारी, डॉक्टरों ने जांची छात्रों की सेहत 

महराजगंज पीडब्ल्यू ऑफिस

 

जिन दो इंजीनियरों के खिलाफ अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये है, वे दोनो ही पीडब्लूडी में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर तैनात हैं। इनमें से जेई मदन कुमार भारती महराजगंज में और दूसरा सुधीर कुमार सिद्धार्थनगर में तैनात है।

इन दोनों इंजीनियरों के खिलाफ एक ठेकेदार से 39 लाख की लेनदेन को लेकर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में ठेकेदार द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये गये। महराजगंज की सीजीएम अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को दोषी पाया और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बीडीओ की लापरवाही से स्वच्छ भारत अभियान की उड़ी धज्जियां 

अदालत के आदेश के बाद जब पुलिस दोषी इंजीनियर की गिरफ्तारी के लिये महराजगंज स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंची तो आरोपी वहां से पहले ही फरार हो चुका था। बताया जाता है कि सिद्धार्थनगर का जेई भी अपने कार्यालय में नहीं मिला। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिये दोनों ही इंजीनियर अडंरग्राउंड हो गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार दबिशें दे रहीं है। 
 

Published : 
  • 31 August 2018, 12:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement