हिंदी
महराजगंज: सफाई अभियान को लेकर भले ही सरकार गंभीर हो, लेकिन स्थानीय शासन यहाँ बेफ़िक्र बना हुआ है। टूटी-फूटी नालियां कूड़े से पटे खलिहान, गंदे जल से लथपथ हुई सड़कें गांव को नयी पहचान दे रही हैं। यही नहीं इर्द-गिर्द मंडरा रहे सुअर सरकार के स्वच्छता अभियान इस अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
आबादी के बीच सुअर बाड़ा
जलजनित रोग, जापानी इन्सेफ्लाइटिस की जड़ कहे जाने वाले सुअर कीचड़ों से सराबोर होकर गाँव में मंडरा रही हैं, कारण है यहां आबादी से सटा सुअर बाड़ा, इसे हटाने के लिए कई बार प्रयास किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: राशन वितरण में कोटेदार की मनमानी, गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
पहले से ही गांवो में स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं की हालत भी ठीक नहीं है साथ ही यदि अगर बस्ती के अन्दर ही सुवर का बाड़ा बना हो तो लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी शासन इसकी तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है।
Published : 12 August 2018, 2:12 PM IST
Topics : Mahrajganj गंदगी महराजगंज सुवर बांडा स्वच्छ भारत अभियान
No related posts found.