हिंदी
महराजगंज: पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन आज उस समय एक नामांकन केंद्र पर माहौल गरमा गया, जब भारी भीड़ के बीच एक प्रस्तावक और सिपाही में तीखी झड़प के बाद भिड़ंत हो गई। जैसे-तैसे माहौल शांत कराया गया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी गेट पर आराम फरमाते रहे।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यह मामला लक्ष्मीपुर ब्लॉक का है, जहां लाइन तोड़ने पर सिपाही और प्रस्तावक की तीखी झड़प से माहौल गरमा गया। एक तरफ कोरोना को लेकर पुलिस सुस्त रही तो दूसरी तरफ लाइन में लगे प्रस्तावक से पुलिस की नोकझोंक का मामला सामने आया है
नामांकन के दाखिले वाले काउंटर पर बिना लाइन के बीच में घुसते एक प्रस्तावक को सिपाही द्वारा रोकने की कोशिश की गई। इतने में ही प्रस्तावक आग बबूला हो उठा और सिपाही से भिड़ गया। सिपाही उसे नियमों की अवहेलना का पाठ पढ़ाता रहा लेकिन प्रस्तावक कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ।
इस पूरी घटना के दौरान बाकी पुलिसकर्मी गेट पर आराम फरमाते रहे। इस झड़प के कारण मौके पर अफरा तफरी सी मची रही।
Published : 7 April 2021, 6:00 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश झड़प नामांकन पंचायच चुनाव पुलिस भिड़ंत महराजगंज सिपाही
No related posts found.