हिंदी
चौक (महराजगंज): जनपद के नव सृजित नगर पंचायत चौक में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ है और एक दूसरे पर खूब कुर्सियां चली हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दोपहर को चौक के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में कुछ अज्ञात लोग बैठे थे तभी उसी कमरे में कुछ सभासद पहुंचे किसी बात की लेकर बैठे अज्ञात लोगों और सभासदो में जमकर हाथापाई हुई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई।

वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इधर अधिशासी अधिकारी लापता रहे। विरोध में सभासद धरने पर हैं और चौक थाने में तहरीर दिये हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
Published : 29 August 2023, 8:41 PM IST
No related posts found.