Maharajganj: भूमि विवाद को लेकर हुआ बड़ा बवाल, पीड़ित पर ही पुलिस ने किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल

महराजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पीड़ित को ही पुलिस ने जमकर पीटा है। जिसके बाद अब पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 January 2021, 6:54 PM IST
google-preferred

महराजगंजः दबंगों ने पीड़ित का दिवाल उजाड़ दिया है। दबंगो से परेशान पीड़ित जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसी को जमकर पीट दिया।

मामला 3 जनवरी को धंगरहवा का है। जहां पीड़ित पर पुलिस ने थर्ड डिग्री की इस्तेमाल किया है। धंगरहवा में भूमि विवाद को लेकर बवाल हुआ है। जिसके बाद दोनों पक्ष को पनियरा पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। 

वहां थाने में ही पीड़ित पर थर्ड डिग्री का पुलिस ने इस्तेमाल किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज प्रिन्स कुमार पर पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे थाने पर पट्टा से दारोगा ने बुरी तरह पीटा है। जिससे उसके शरीर पर गहरे निशान भी हो गए हैं। पीड़ित ने लिखित में उसकी शिकायत महराजगंज के पुलिस अधीक्षक से की है। 

Published : 
  • 5 January 2021, 6:54 PM IST