बड़ी खबर: 317, सिसवा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार करेंगे भोजपुरी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव

महराजगंज की सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में भोजपुरी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार करेंगे। खेसारी लाल यादव के यहां आने की खबर के बाद के उनके प्रशंसकों समेत आम जनता में भारी उत्साह और जोश है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 February 2022, 12:51 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के लोगों के लिये आज का दिन बेहद खास होने वाला है। 317, सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में भोजपुरी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव आज चुनाव प्रचार के यहां पहुंचने वाले हैं। खेसारी लाल यादव शाम पांच से रात के 10 बजे तक सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। खेसारी लाल यादव के आगमन की सूचना से उनके प्रशंसकों समेत आम जनता में भारी उत्साह और जोश है। 

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव आज शाम ठीक पांच बजे ठूठीबारी पहुंचकर सिसवा से सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और रात 10 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर जाकर जनता से सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।  

सिसवा से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल खेसारी लाल का समय व क्षेत्रवार प्रचार कार्यक्रम नीचे दिया जा रहा है।

5 बजे- ठूठीबारी
5.30 बजे- गड़ौरा
6 बजे- निचलौल
6.30 बजे- कटहरी
7 बजे- सिसवा
8 बजे- हेवती
8.30- चिऊटहाँ
9 बजे- मिठौरा 

Published : 
  • 28 February 2022, 12:51 PM IST

Related News

No related posts found.