हिंदी
महराजगंज: सिसवा ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना में ग्राम सभा पोखरभिंडा में प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों के मत बराबर हो जाने पर रविवार की सुबह एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में फिर मतों की रिकाउंटिंग करानी पड़ी। जिसमें भरतलाल 3 मत पाकर विजयी हुए।
बताते चले कि सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा पोखरभिन्डा के दो प्रत्याशी आंनद कुमार व भरत लाल को मतगणना के दिन 351- 351 मत मिले।
जिसके बाद आर.ओ. द्वारा देर रात वोटों की पुनः गिनती कराने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों प्रत्याशियों के आपस में सहमति न बनने के चलते स्थिति बिगड़ने लगी।
जिस पर प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर गांव की मत पेटियों को अलग कमरे में रखवा दिया। अगले दिन सोमवार को सुबह निचलौल एसडीएम रामसजीवन मौर्य व क्षेत्रधिकारी डी.के. उपाध्याय मतगणना परिसर में पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर बुलाकर अपने सामने रिकाउंटिंग करवाया। जिसमें भरतलाल को 3 मतों से जीत मिली। और उसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
Published : 3 May 2021, 8:11 PM IST
Topics : ग्राम सभा पंचायत चुनाव भरतलाल मतगणना महराजगंज सिसवा ब्लाक
No related posts found.