महराजगंज: आर्केस्ट्रा डांसर से जबरन जिस्मफरोशी, देखिये पीड़िता का वायरल वीडियो.. कैसे सेक्स रैकेट में धकेली गयी डांसर

जिले के इर्द-गिर्द सेक्स रैकेट का जाल कैसे फल-फूल रहा है, इसका खुलासा एक आर्केस्ट्रा डांसर ने अपने एक वीडियो के जरिये की है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 9 September 2020, 6:54 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई कस्बे के मैन मार्केट में स्थित एक मकान में कई महीनों से आर्केस्ट्रा डांसर से जबरदस्ती जिस्मफरोशी कराने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की ने खुद वीडियो जारी इसकी जानकारी दी है। उसने इस बात का खुलासा किया कि उससे किस तरह जबरन जिस्मफरोशी कराने को मजबूर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नेपाल की कुछ लड़कियां कोल्हुई कस्बे के एक मकान में किराए पर रहती हैं। उसमे से एक लड़की ने आरोप लगाया है कि वो लॉकडाउन के दौरान यहां फंस गई थी। इसी दौरान आर्केस्ट्रा की संचालिका मुस्कान नामक लड़की जबरन उससे जिस्मफरोशी का काम कराती थी। मना करने पर  उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पीड़ित आर्केस्ट्रा डांसर ने खुद ही वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया है। इस वीडियो में इस लड़की का दावा है कि कई अय्याशबाज बड़े लोग उसे होटलों में ले जाकर उसके साथ गलत काम करते थे। आर्केस्ट्रा की लड़की ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि नेपाल से सीधी-साधी लड़कियों से आर्केस्ट्रा में काम करने के बहाने बुलाकर उनके साथ मुस्कान गलत काम कराती थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में जब इस लड़की ने गलत काम करने से मना कर दिया तो मुस्कान ने उसके साथ फिर मारपीट की। मामला जब मोहल्ले  के लोगों को पता चला तो किसी ने पुलिस को सूचना द मौके पर पहुंची पुलिस ने इतने बड़े मामले को रफा दफा कर दिया। 

मजे की बात ये है कि कोल्हुई के जिस मकान में ये सब चल रहा था, उस मकान में इस से पहले भी कई बार अवैध काम होता रहा है। जिस पर कई बार मकान पर छापा भी पड़ा है। इसके बाद भी पुलिस ने उक्त मकान मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं किया। आर्केस्ट्रा की पीड़ित लड़की ने ये आरोप लगाया है कि हर रात में बड़े बड़े लोग आकर उसे जबरदस्ती  होटल में साथ ले जाते थे। ये जांच का विषय है ये कौन लोग थे और किस होटल में लड़की को जाकर गलत काम किया जाता था।

इस सम्बन्ध में एसओ कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दो युवतियों में विवाद हुआ था, वीडियो वायरल कर महिला ने को आरोप लगाया है, वह गलत है। 

Published : 
  • 9 September 2020, 6:54 PM IST