Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: पुरंदरपुर रेप-जघन्य हत्याकांड के सभी दरिंदे पहुंचे जेल, घटना पर SP का ये सनसनीखेज खुलासा, देखिये VIDEO क्या बोले आरोपी

जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप और हत्याकांड के सभी दरिंदों को गिरफ्तार करने के साथ ही SP ने घटना को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे। डाइनामाइट न्देयूज की रिपोर्खिट में देखिये घटना के बाद क्या बोले आरोपी
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: पुरंदरपुर रेप-जघन्य हत्याकांड के सभी दरिंदे पहुंचे जेल, घटना पर SP का ये सनसनीखेज खुलासा, देखिये VIDEO क्या बोले आरोपी

महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसकी जघन्य हत्या में शामिल के सभी दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपियों के संबंध में कई सनसनीखेज खुलासे किये। सभी दरिंदों ने शराब के नशे में धुत होकर गैंगरेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार सभी आरोपी नशे की लत के शिकार हैं और घटना में मृत लड़की के गांव के आसपास के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बलात्कार-हत्या के मामले में नाबालिग लड़की का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों? क्या पीड़ित पिता पर पुलिस का दबाव था?

आरोपियों ने बताया कि 19 जनवरी को पहले उन्होंने जमकर शराब पी और नशे में जंगल गयी 12 साल की नाबालिग बालिका को पहले अगवा किया। नशे में धुत दरिंदों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया और बाद में एक आरोपी ने लड़की की गला घोंटकर की हत्या कर दी। नाबालिग लड़की की खून से लथपथ लाश को जंगल में ठिकाने लगाकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।

 

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

यह भी पढ़ें: कटघरे में महराजगंज पुलिस, पुरदंरपुर की नाबालिग बालिका बलात्कार-हत्याकांड में क्या मिलेगा बेटी को इंसाफ? 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए कहा इस जघन्य वारादता में शामिल  दो आरोपी लॉकडाउन के बाद मुंबई और अन्य शहरों में अपने गांव महराजगंज लौटे थे। तीन आरोपियों ने लड़की के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी की। सभी आरोपी नशे की लत की के शिकार हैं और मामले में पीड़ित परिवार के गांव के आसापस ही टोले में रहते हैं। 

यह भी पढें: महराजगंज: नाबालिग से बलात्कार और हत्या के जघन्य मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, गुनहगारों को लेकर जनता में भारी गुस्सा

नाबालिग लड़की से गैंगरेप और जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने चार दिन बाद खुलासा  किया। एसपी की कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को कठोर से कठोर सजा दिलायी जायेगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को भी पूरा न्याय दिलाया जायेगा।

गुनहगारों को लेकर स्थानीय जनता में काफी आक्रोश व्यापत है। स्थानीय लोग इस गैंगरेप और जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के लिये फांसी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बेगुनाह नाबालिग लड़की के साथ जिस तरह से इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया, उसकी सजा फांसी से कम नहीं है।

यह भी पढें: पुलिस-व्यापारी लूट कांड: दो खलनायकों ने रची कारोबारियों से लूट की साजिश, एक करोड़ों का मालिक तो दूसरा मुखबिर 

गौरतलब है कि महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जनवरी की शाम को 12 वर्षीय किशोरी जंगल में अपनी माँ को बुलाने गयी थी। इसी दौरान वह रहस्यमय परिस्थितियो में गायब हो गयी थी। अगले दिन जँगल में किशोरी की अर्धनग्न लाश खून से लथपथ मिली थी। लड़की के परिजनो ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिये पुलिस टीमें गठित की।

पुलिस ने अब इस पूरे घटना का खुलासा करते हुए कुल 6 दरिन्दों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि शराब के नशे में सभी ने लड़की के साथ बारी-बारी रेप किया और पहचान छिपाने के लिए हत्या कर फरार हो गए। 

लड़की का शव बाद में जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के लगभग 30 घंटे बाद बुधवार देर रात 9 बजे के आसपास नाबालिग लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया। लड़की का अंतिम संस्कार एसडीएम नौतनवा, सीओ फरेंदा समेत आठ थानों की फोर्स की मौजूदगी में हुआ। हरियाणा से आए नाबालिग मृत लड़की के पिता बिटिया का अंतिम किया रोते-सिसकते बेटी की चिता को मुखाग्नि दी।

Exit mobile version