हिंदी
महराजगंज: जनपद में एक अप्रैल से किसानों से गेंहू खरीदारी शुरु होने वाली है। गेहूं खरीद पहले आज आयोजित प्रशिक्षण बैठक में एडीएम पंकज वर्मा ने सख्त रूक अपनाते हुए कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही आज की बैठक में कई अहम निर्णय भी लिये गये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने कहा कि केंद्र पर शत-प्रतिशत बोरों पर स्टेंसिल लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह जान लें कि हमारा कार्य किसानों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में अधिक से अधिक गेहूं खरीद करना है। यदि किसी केंद्र के खिलाफ खराब व्यवहार की शिकायत मिलती है तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में डिप्टी आरएमओ अखिलेश कुमार सिंह, ए.आर. कॉपरेटिव सविंद्र सिंह, ए.एम.ओ. प्रदीप तिवारी, विपणन निरीक्षक पंकज सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी व केंद्र प्रभारी मौजूद रहे ।
Published : 30 March 2022, 6:28 PM IST
No related posts found.