हिंदी
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शुक्रवार की सुबह ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सुआताला थाना प्रभारी ज्योति दीक्षित ने बताया कि बस सतना से इंदौर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान सुखेंद्र विश्वकर्मा (45) और राजू (25) के रूप में हुई है, जो बस में सहायक के रूप में काम कर रहे थे। 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Published : 16 June 2023, 6:15 PM IST
No related posts found.