हिंदी
लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज राज्य के 24 जिलों में मतदान किया जा रहा है। जिसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 155 नगर पंचायतों में आज वोट डाले जायेंगे। यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिलेगी। जनता का रुझान बीजेपी के पक्ष में है। बता दें कि सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यूपी में निकाय चुनाव हो रहा है।
पांच नगर निगमों में गोरखपुर, कानपुर, फैजाबाद, मेरठ और आगरा शामिल है। इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े बंदौबस्त किये गये हैं। कानून लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करने के लिए मतदान के सभी क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान प्रकिया शाम 5 बजे तक चलेगी। इसी के साथ आज सैकड़ों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों नें बंद हो जायेगी।
Published : 22 November 2017, 9:03 AM IST
Topics : civic poll UPLocalBodyPoll निकाय चुनाव मतदान यूपी लखनऊ सीएम योगी
No related posts found.