हिंदी
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की अवैध तरीके से तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी एसटीएफ ने 11,388 कुंतल गांजा बरामद की है। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपये बतायी जा रही है।
एसटीएफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेप प्रयागराज लायी जी रही थी। जिसकी डिलवरी नैनी में होने थी। मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से हुई पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि गुड्डू राय जो कि कुशीनगर का रहने वाला है, इसका ड्रग तस्करी में मुख्य हाथ है। अवैध गांजे को ट्रक में भूषे की बोरी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने अवैध गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 9 September 2020, 6:20 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गांजा गिरफ्तार ड्रग तस्करी प्रयागराज यूपी एसटीएफ लखनऊ
No related posts found.