हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर इलाहाबाद को नया नाम प्रयागराज मिलने के बाद अब तमाम सरकारी कार्यालयों और प्रमुख संस्थानों के नाम बदलने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद (यूपी बोर्ड) का नाम बदलकर अब यूपी बोर्ड, प्रयागराज कर दिया है। बोर्ड की तरफ से नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में बोर्ड का नाम बदलने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय भी बदलकर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय हो गया है।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद बना इतिहास.. प्रयागराज के नाम पर कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
बता दें पिछले दिनों यूपी सरकार ने यूपी के शहर इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और तुरंत प्रभाव से यह आदेश लागू भी कर दिया गया है।
Published : 28 October 2018, 1:12 PM IST
No related posts found.