गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ विश्वविद्यालय में 60 वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Updated : 9 December 2017, 5:04 PM IST
google-preferred

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में 60 वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह के मौके पर हमें देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना चाहिए। गुरू का महत्व बताते हुए गृहमंत्री ने बताया कि वह व्यक्ति जो किसी भी प्रकार की दीक्षा देता है, वह गुरु है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद देश के पहले ग्लोबल यूथ थे। जिन्होंने देश का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ाया। मानद उपाधि मिलने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पुरस्कार या उपाधि कामों के आधार पर मिलना चाहिए ना कि कद के आधार पर।

 इस समारोह में डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह है शिक्षांत समारोह नहीं। शिक्षा आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है। इस मौके पर उन्होंने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि हमें जीवन में गुरु का सम्मान करना चाहिए। 

यूपी राज्यपाल राम नाईक ने देश के गृहमंत्री को मानद उपाधि स्वीकार करने के लिए उनका आभार जताया और उन्होंने कहा कि आज लखनऊ विश्वविद्यालय का देश और दुनिया में नाम हैं। कई महत्वपूर्ण लोगों ने इसी विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है और वह आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

दीक्षांत समारोह के मौके पर विभांतिक दुबे, पुष्पितदास गुप्ता, शिखा यादव, नमन रस्तोगी, मेहंदी अग्रवाल को पदक दिए गए। दीक्षांत समारोह के मौके पर 87 परसेंट पदक छात्राओं को मिले जबकि 17 परसेंट पदक छात्रों को मिले। राज्यपाल राम नाईक ने इसका जिक्र करते हुए बताया कि यह महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है।

Published : 
  • 9 December 2017, 5:04 PM IST

Related News

No related posts found.