लखनऊ: STF ने देवरिया में इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज

यूपी के देवरिया में गुरुवार को एसटीएफ ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 July 2024, 4:22 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी के देवरिया में गुरुवार को STF ने बड़ा एक्शन लिया है। एसटीएफ ने देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र से 25 हजार के वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक आधार कार्ड बरामद किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान दुर्गेश यादव पुत्र जवाहर यादव ग्राम रुरुतम थाना बनकटा देवरिया जनपद के रुप में की है। 

इनामी बदमाश STF की गिरफ्त में 

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त अकटही बाजार में आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने लोकल पुलिस को लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक दुर्गेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसका साथी तरबाबू यादव पूर्व में प्रधान रहा चुका है। और वर्तमान में उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है। तरबाबू यादव दबंग और राजनीतिक रुप से प्रभावशाली है। जिसके प्रभाव के कारण वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर उधर भटक रहा है।

दुर्गेश यादव  के विरुद्ध देवरिया में विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, पशु तस्करी जैसे कई मामले पंजीकृत हैं। 
पुलिस ने  आरोपी दुर्गेश यादव को अलग अलग धाराओं में गिरफ्तार आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Published : 
  • 25 July 2024, 4:22 PM IST