लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठीचार्ज में कई घायल

डीएन ब्यूरो

राजधानी में विधानसभा के सामने महंगाई, कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये हैं। पूरी खबर..



लखनऊ: यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध और महंगाई के खिलाफ सपा महिला विंग के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस चौराहे से गांधी प्रतिमा तक ले आई। प्रदर्शन में सपा महिला विंग के साथ सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 

आज जहां एक तरफ लोक भवन में कैबिनेट बैठक चल रही थी। वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं के इस जोरदार प्रदर्शन से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। शायद यही वजह रही कि आनन-फानन में लोकभवन की ओर घेराव करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्यवाही से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने भी पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान लाठीचार्ज में कई महिला सपा कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई।

 

जोरदार झड़प के बाद यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई। हालत को बेकाबू होता देख पुलिस ने उनपर लाठियां चलाई। इस लाठीचार्ज में कई घायल भी हो गये हैं। 

मामले में सपा नेता राजभवन पहुंचे ज्ञापन देने

प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्यवाही और अपनी मांगों को लेकर सपा नेता राजभवन तक भी पहुंचे। हालांकि वह अंदर नहीं जा सके।










संबंधित समाचार