हिंदी
1992 बैच के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ भैंसा कुंड में किया गया। नम आंखों से इस जांबाज अधिकारी को अंतिम विदाई दी गयी। पूरी खबर..
लखनऊ: यूपी पुलिस के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ भैंसा कुंड में किया गया। इस जांबाज अधिकारी को यहां नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारियों, नेताओं, गणमान्य लोगों और उनके परिजनों ने शिरकत की।
यूपी पुलिस के इस जांबाज अफसर साहनी को उनकी इकलौती बेटी श्रेया ने मखाग्नि दी। मुखाग्नि के बाद दिवंगत साहनी की बेटी अपनी मां के गले लगकर रोने लगी। जांबाज साहनी की पत्नी ने नम आंखों से बेटी श्रेया का ढांढस बंधाये रखा। यह दृश्य देखकर सभी की आंखे भर आयी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: ATS के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप
अंतिम संस्कार के मौके पर उनके परिजन रोते-बिलखते रहे और वहां मौजूद लोग उनका ढांढस बंधाते रहे।
अंतिम संस्कार से पहले पुलिस लाइन में साहनी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिये पुलिस कर्मियों, उनके चहेते लोगों और परिजनों की भीड़ लगी रही।
यह भी पढ़ें: क्या आत्महत्या के लिए यूपी एटीएस के एएसपी राजेश साहनी को किसी ने किया मजबूर?
1992 बैच के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी ने मंगलवार को एटीएस के अपने कार्यालय में अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर मौत को गले लगा लिया था। उनकी खुदकुशी की खबर से पूरा पुलिस महकमा सन्न रह गया।
मूल रुप से पटना के रहने वाले 48 वर्षीय राजेश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।
Published : 30 May 2018, 12:45 PM IST
No related posts found.